सामाजिक विज्ञान की तैयारी अगर इस प्रकार से करेंगे तो अच्छे मार्क्स ला सकते है, बिहार बोर्ड में SST की तैयारी कैसे करे

दसवीं की दो परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है, और अब तीसरी परीक्षा सामाजिक विज्ञान अर्थात SST की है।  SST एक ऐसा विषय है, जिसमें कई विषय शामिल हैं। और चुकी इस का सिलेबस थोड़ा बड़ा है, इस कारण से छात्र बहुत ही ज्यादा कन्फ्यूजन में रहते हैं, कि आखिर SST की तैयारी कैसे की जाए। हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं कि आपकी यदि SST की परीक्षा कल है, तो आप आज के दिन SST की तैयारी कैसे कर सकते हैं। कौन कौन से टॉपिक बहुत ही महत्वपूर्ण है, परीक्षा के लिए SST का VVI क्वेश्चन क्या है, कौन से सब्जेक्ट से कितने नंबर के सवाल आएंगे, बिहार बोर्ड में SST सब्जेक्ट में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या कितनी होगी, इत्यादि इत्यादि। तो आप से अनुरोध है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिसके कारण कल SST की परीक्षा में आप बेहतर कर पाएं। तो चलिए शुरू करते हैं –

सबसे पहले SST के सिलेबस को समझिए

चुकी SST चार-पांच विषयों का मिश्रण है, इस वजह से अगर इसकी तैयारी आप अच्छे से करना चाहते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण यह है कि, आप इस के पूरे सिलेबस को समझें और उसके अनुरूप अपनी तैयारियों को अंजाम दें। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें से 20 अंक प्रायोगिक परीक्षा के लिए मिलते हैं जो कि आपको आपके विद्यालय द्वारा दिया जाता है। तो केंद्र पर आपको सिर्फ और सिर्फ 80 अंको के लिए ही परीक्षा देनी है। जिसमें से वस्तुनिष्ठ यानी कि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की कुल संख्या 80 होगी, जिसमें से आपको केवल 40 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के ही जवाब देने हैं। और इसी प्रकार से 40 अंकों के सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, और उसने भी कितने सवाल आप को बनाने होंगे उसके दुगने सवाल आपके प्रश्न पत्र में होंगे। नीचे दिए गए टेबल की सहायता से आपको SST के सिलेबस को समझने में सुविधा होगी। आप यह समझ पाएंगे कि किस विषय से कितने नम्बर के सवाल पूछे जाएंगे और सब्जेक्टिव तथा ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या कितनी होगी, और किस विषय से कितने सवाल पूछे जाएंगे।

See also  इंटर परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज जारी होगा | inter result 2022 check

 

टेबल

प्रश्न के प्रकार

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

ऑब्जेक्टिव

80

40

Subjective Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न

24

12

किस विषय से कितने प्रश्न

इतिहास

6

3

भूगोल

6

3

नागरिक शास्त्र

4

2

अर्थशास्त्र

4

2

आपदा प्रबंधन

4

2

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

8

4

इतिहास

2

1

भूगोल

2

1

नागरिक शास्त्र

2

1

अर्थशास्त्र

2

1

 

इसके बाद हम यह भी जन लेते है की किस विषय से कितने अंको के सवाल आते है

 

किस विषय से कितने अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे

इतिहास

20

भूगोल

20

नागरिक शास्त्र

17

अर्थशास्त्र

17

आपदा प्रबंधन

6

कुल अंक

80

ऊपर के टेबल से आपने यह जान लिया है कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में इतिहास से कितने सवाल पूछे जाएंगे, भूगोल की परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे, और नागरिक शास्त्र से परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे।

 

इन टॉपिक्स से पूछे जा सकते हैं सवाल

किसी परीक्षा से पहले यदि आपको यह पता लग जाए की किन-किन टॉपिक से से सवाल पूछे जा सकते हैं, या कौन कौन से ऐसे टॉपिक से हैं जिनसे परीक्षा में सवाल आने की संभावना है तो, आपके परीक्षा की तैयारी थोड़ी बहुत आसान हो जाती है। इस कारण से एक छोटा सा प्रयास हमने भी किया है। हमने हर विषय से कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टॉपिक ढूंढे हैं, जिनसे की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में सवाल आते ही आते हैं, और इस बार भी बिहार बोर्ड की परीक्षा में आने की संभावना है।

नीचे दिए गए टेबल की सहायता से आपको हर विषय का महत्वपूर्ण भाग पता लग जाएगा जिससे आपके लिए, बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें या सामाजिक विज्ञान की परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए, इन सवालों के जवाब आसान हो जाएंगे

See also  Bihar Board Topper को क्या-क्या Prize मिलता है। Bihar Board Topper List 2019 - 2022

 

आपको हर विषय का महत्वपूर्ण भाग

 

 

इतिहास

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय, साम्यवाद और समाजवाद क्या है, भारत और चीन में राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय आंदोलन में प्रेस की भूमिका क्या है, प्रेस संस्कृति और राष्ट्रवाद, भारत में राष्ट्रवाद, फ्रांसीसी क्रांति, मेटरनिख युग।

 

भूगोल

संसाधन और संसाधनों का उपयोग, संसाधनों के प्रकार, परिवहन, सड़क, कृषि, उद्योग और बिहार का भूगोल।

 

नागरिक शास्त्र

चिपको आंदोलन – कब और क्यों, सूचना का अधिकार, छात्र आंदोलन, नर्मदा बचाओ आंदोलन, ताड़ी विरोध, इत्यादि।

 

 

अर्थशास्त्र

राष्ट्रीय आय और राष्ट्रीय आय के मापन की विधि, राष्ट्रीय आय का मूल्यांकन, मुद्रा और मुद्रा के प्रकार, बैंकिंग प्रणाली, उपभोक्ता संरक्षण कानून, रोजगार और सीमाएं।

 

 

आपदा प्रबंधन

आपदा क्या है, आपदा के प्रकार, प्राकृतिक आपदा तथा मानव जनित आपदा, आपदा से बचने के विभिन्न तरह के उपाय, विभिन्न तरह के आपदा से बचाव के उपकरण।

 

 

मानचित्र अध्ययन

मानचित्र अध्ययन से कोई एक सवाल जरूर आता है, जिसने कि आपको एक पृष्ठ पर भारत का मानचित्र बनाकर विभिन्न स्थानों को छायांकित करना या दिखाना होता है।

 

तो इस पोस्ट में अपने जाना की सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे कर सकते हैं, और बिहार बोर्ड की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान से पूछे जाने वाले प्रश्न कैसे होते हैं, और बिहार बोर्ड में सामाजिक परीक्षा कितने अंकों की होती है, कौन-कौन से विषयों से कितने कितने मार्क्स के सवाल पूछे जाते हैं, इत्यादि। इन सारे सवालों के जवाब आपको मिल चुके हैं। तो उम्मीद है आपकी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा बहुत बेहतर होगी। सामाजिक विज्ञान के ऑब्जेक्टिव की तैयारी कराने के लिए हमारे ऐप पर 4-5  टेस्ट होने वाले हैं, उन्हें आप जरूर दें। साथ ही साथ इस वेबसाइट पर भी सामाजिक विज्ञान के बहुत सारे Quiz और ऑनलाइन टेस्ट पड़े हुए हैं, आप उन्हें भी दे सकते हैं, और आप अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

See also  मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब तक आने की संभावना है ? | Matrik tatha Inter Pariksha 2023 Result Kab Aayega

तो आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही साथ इस पोस्ट को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। शेयर करने के लिए आप नीचे दिए गए व्हाट्सएप और फेसबुक के बटन को दबा सकते हैं। धन्यवाद

 

एक बार फिर से आपको आपकी परीक्षा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: