विज्ञान की परीक्षा में किस तरीके के और कितने प्रश्न आते हैं

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की के कुल 6 बिषयों में से विज्ञान का विषय बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपने विज्ञान की पढ़ाई अच्छे से की है तो फिर आपके पास एक अच्छा भविष्य है और भविष्य में आपके पास नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं। पर इसके लिए आपको न केवल विज्ञान की पढ़ाई अच्छे से करनी होती है, जबकि विज्ञान में आपको अच्छे से अच्छे मार्क्स भी हासिल करने होते हैं।

तो आज किस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 के विज्ञान की तैयारी आप कैसे करेंगे और किस तरीके से आप उस में अच्छे मार्क्स ला सकेंगे। यह पोस्ट परीक्षा की दृष्टि से लिखा गया है और इस पोस्ट में या बताया गया है कि विज्ञान की परीक्षा में किस तरीके के और कितने प्रश्न आते हैं।

आपके मन में भी इस तरह के बहुत से सारे सवाल होंगे कि भौतिकी से कितने प्रश्न आते हैं, रसायन शास्त्र कितने प्रश्न आते हैं, जीव विज्ञान से कितने प्रश्न आते हैं, या फिर कितने ऑब्जेक्टिव प्रश्न आने वाले हैं या कितने सब्जेक्टिव प्रश्न आने वाले हैं। और  कितने प्रश्नों के जवाब हमें देने हैं और कितने प्रश्नों के जवाब हमें नहीं देने हैं। तो आज की इस पोस्ट में आपके सारे सवालों का जबाब मिलेगा, आपसे आग्रह है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और समझने का प्रयास करें। यदि आपको कुछ समझने में समस्या आ रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम या फेसबुक पे उसका स्क्रीनशॉट लेकर मैसेज करें। तो चलिए शुरू करते है –

 

विज्ञान विषय का सिलेबस (Bihar Board Class 10th Science syllabus)

परीक्षा के लिए विज्ञान के सिलेबस को बहुत ही आसान कर दिया गया है। आपके विज्ञान की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, इसमें से आपको 20 अंक आपके स्कूल द्वारा प्रैक्टिकल के लिए मिलते हैं और जबकि आपको एग्जाम केवल 80 नंबर के लिए ही देना होता है। 80 अंक के लिए आपको तीन विषयों से जैसे भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान से ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न मिलते हैं, जिनमें से 50% ऑब्जेक्टिव और 50% सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या रहती है।

See also  बिहार बोर्ड क्लास 10 इंग्लिश की तैयारी कैसे करें | बिहार बोर्ड क्लास 10 में इग्लिश का पेपर कैसा होता है | इस तरह से करे इंग्लिश की तैयारी

 

बिहार बोर्ड के विज्ञान का प्रश्न पत्र (Bihar Board ke vigyan ka question paper)

बिहार बोर्ड के विज्ञान विषय का क्वेश्चन पेपर 2 खण्डों (Section) में बँटा रहता है। खण्ड – अ (Section A) तथा खण्ड ब (Section B)। सेक्शन A में वस्तुनिष्ठ यानी कि ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं, जबकि सेक्शन B में सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर लिखने होते हैं।

 

ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या (Number of objective Question in Bihar board Science paper)

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि विज्ञान का पेपर दो खंडों में बांटा रहता है, खण्ड – अ तथा खण्ड ब। सेक्शन A अर्थात खण्ड अ में वस्तुनिष्ठ यानी कि ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं। अगर बात की जाए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या की तो आपको कूल 48 वस्तुनिष्ठ प्रश्न मिलेंगे जिनमें से केवल और केवल 40 प्रश्नों के उत्तर आपको देने हैं। और यदि आप 40 से अधिक प्रश्नों का उत्तर दे देते हैं, तो भी शुरू से लेकर प्रथम 40 प्रश्नों के उत्तर का ही मूल्यांकन किया जाएगा। बाकी के 8 प्रश्न सही हो या गलत हो उनका मूल्यांकन संभव नहीं होगा। नीचे हमने इसके लिए टेबल बनाया है जिससे कि आपको प्रश्नों के जाल को समझने में आसानी होगी।

 

सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या (Number of Subjective Question in Bihar board Science paper) –

ऊपर हमने बताया कि बिहार बोर्ड के विज्ञान के पेपर के सेक्शन A में केवल ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं। अब बात कर ली जाए सेक्शन B, की तो सेक्शन B में सारे के सारे सब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं। तो खंड – ब में कुल 22 लघु उत्तरीय प्रश्न तथा 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते हैं। यानी कि खंड – ब में कुल 28 प्रश्न होते हैं। लघु उत्तरीय के 22 प्रश्नों में से 8 प्रश्न भौतिक शास्त्र के 7 प्रश्न रसायन शास्त्र के एवं 7 प्रश्न जीव विज्ञान के होते हैं। और इन प्रत्येक विषय में से केवल और केवल आपको हर विषय के 4 प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जिनके लिए 2-2 अंक निर्धारित किए गए हैं। तो इस तरीके से कुल 22 प्रश्नों में से आपको 12 प्रश्नों के ही जबाब लिखने है, जिस से आपको 24 अंक मिलेंगे। वही कुल 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से 2 प्रश्न भौतिक शास्त्र के, 2 प्रश्न रसायन शास्त्र के और 2 प्रश्न जीव विज्ञान के होते हैं। और इन प्रत्येक विषयों के 2 प्रश्नों में से आपको केवल और केवल 1 प्रश्न का उत्तर ही लिखना है, जिसमें से प्रत्येक के लिए पांच (भौतिकी में 6) अंक निर्धारित किया गया है। तो इस प्रकार से कुल 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से आपको 3 प्रश्नों के ही जबाब लिखने है, जिस से आपको 16 अंक मिलेंगे।

See also  बिहार बोर्ड की परीक्षा में संस्कृत में कैसे सवाल आते है | दसवीं के संस्कृत की परीक्षा में कितने नंबर का ऑब्जेक्टिव आता है | संस्कृत की तैयारी कैसे करें

इस तरह खण्ड – ब के 28 सवालों में से 15 सवालों के जबाब देने होंगे, जिनसे आपको कुल 40 अंक प्राप्त होंगे, और ऑब्जेक्टिव तो 40 अंक का होता है (हमने ऊपर बताया भी है), तो 40 और 40 मिलकर कुल 80 अंक होते है जो विज्ञान का पूर्ण अंक है।

नीचे हमने एक टेबल बनाकर प्रश्नों के इस पूरे जाल को अच्छे से समझाने का प्रयास किया है जिससे आपको प्रश्नों का यह जाल बहुत अच्छे से समझ में आ जाएगा।

प्रश्न के प्रकार

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

ऑब्जेक्टिव

48

40

Subjective Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न

22

12

किस विषय से कितने प्रश्न

भौतिक शास्त्र

8

4

रसायन शास्त्र

7

4

जीव विज्ञान

7

4

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

6

3

भौतिक शास्त्र

2

1

रसायन शास्त्र

2

1

जीव विज्ञान

2

1

तो आपने इस पोस्ट में जाना कि बिहार बोर्ड 10वीं के विज्ञान की तैयारी कैसे कर सकते हैं, तथा दसवीं के विज्ञान में कितने सवाल आते हैं और कितने सवालों के जवाब आपको देने होते हैं, कितने ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे तथा कितने सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। तो अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों में जरुर शेयर करें। आप हमसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब से भी जुड़ने का प्रयास करें। जिसका लिंक आपको सबसे नीचे मिलेगा।

आपको आपकी परीक्षा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: