बिहार बोर्ड में हिंदी विषय मे कैसे प्रश्न आते है और कैसे तैयारी की जाये की परीक्षा में बेहतर अंक ला सकें – पढिये पूरा पोस्ट

बिहार बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में सबसे आसान विषय हिंदी है, जिसकी पढ़ाई अगर अच्छे से की जाए तो इसमें अच्छे मार्क्स हासिल किए जा सकते है, और मार्कशीट में अपने अंक को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। पर बहुत से छात्र ऐसे हैं जिनको हिंदी का सिलेबस भी नहीं पता होता है, या बिहार बोर्ड की परीक्षा में हिंदी में कैसे प्रश्न आने वाले हैं, उन्हें इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि बिहार बोर्ड के परीक्षा में हिंदी का सिलेबस क्या होता है, या बिहार बोर्ड की परीक्षा में हिंदी के पेपर में कैसे प्रश्न आते हैं, या बिहार बोर्ड की परीक्षा के लिए हिंदी की तैयारी कैसे करें। तो आपसे आग्रह है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिससे कि आपको हिंदी की परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स मिल सके।

 

हिंदी के सिलेबस को समझिए

हिंदी की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें से 50 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं और 50 अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न आते हैं। अगर बात की जाए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की तो इसमें से 50% से 60% तो हिंदी व्याकरण से सवाल होते हैं, और 40% से 50% आपकी टेक्स्ट बुक से सवाल होते हैं, अर्थात गोधूलि गद्य खंड या गोधूलि पद्य खंड और वर्णिका से सवाल होते हैं। उसके बाद बात आती है, सब्जेक्टिव की, तो सब्जेक्टिव में भी टेक्स्ट बुक से क्वेश्चन लगभग कम ही आते हैं, और ज्यादा से ज्यादा गद्यांश और अन्य हिंदी व्याकरण के सवाल होते हैं। होता क्या कि कई बार विद्यार्थी सिर्फ अपनी किताब के क्वेश्चन आंसर को याद करते हैं, और ग्रामर पर कतई उनका ध्यान नहीं जाता है। जिसके कारण परीक्षा में हिंदी के विषय में उनके मार्क्स ज्यादा नहीं आते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हिंदी एक ऐसा सब्जेक्ट है जो बहुत ही आसान है, और 100 मार्क्स का होता है तो आप इसमें बहुत आसानी से ज्यादा मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं, और फाइनल मार्क्स में अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर सकते हैं। तो आइए आगे चलते हैं, और बहुत विस्तार से हिंदी के सिलेबस को समझते हैं। बिहार बोर्ड के हिंदी का क्वेश्चन पेपर दो भागों में बांटा रहता है। खंड अ और खंड ब।  खंड अ में वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खण्ड ब में सब्जेक्टिव रहते हैं। अगर बात की जाए ऑब्जेक्टिव की तो हिंदी की परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव होते है, जिनमें से आपको सिर्फ और सिर्फ 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर देना होता है। और यदि आप इन से ज्यादा बना भी लेते हैं तो भी आपको शुरू के 50 ऑब्जेक्टिव का ही मूल्यांकन कर आपके मार्क्स तय किए जाएंगे। अब बात आती है खंड ब की तो खंड ब में आपको 6 प्रश्न बनाने होते हैं, हर प्रश्न में आपको दो प्रश्न दिए जाएंगे जिनमें से सिर्फ और सिर्फ एक ही प्रश्न का उत्तर लिखना होता है। इस प्रकार से पूरे 12 प्रश्न में से आपको सिर्फ 6 प्रश्नों का जवाब अपनी कॉपी में लिखना होता है।

See also  मैट्रिक परीक्षा 2023 के 10 दिन के पहले की तैयारी कैसे करें। matric k exam ki taiyari kaise kre

जैसे

 

Q no – 1 में दो गद्यांश दिए रहेंगे और आपको सिर्फ एक गद्यांश को पढ़कर उससे जुड़े सवालों के जवाब लिखने होते हैं। उसी प्रकार,

 

Q no – 2 दो में भी दो गद्यांश रहेंगे जिनमें से सिर्फ और सिर्फ एक गद्यांश को पढ़कर उसके प्रश्नों का जवाब लिखना है।

 

Q no – 3 में आपको 250 से 300 शब्दों में एक निबंध लिखना होता है, और निबंध लिखने के लिए आपको पांच विषय दिया जाएगा, जिनमें से किसी एक विषय पर आपको अपना निबंध लिखना है। 

 

Q no – 4 में आप को एक आवेदन पत्र लिखना होता है, इस प्रश्न के लिए भी आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिनमें से आप किसी भी एक प्रश्न के सवाल का जवाब लिख सकते हैं, अर्थात किसी भी एक आवेदन पत्र को आप लिख सकते हैं।

 

Q no – 5 में आपको आपकी टेक्स्ट बुक से जुड़े सवाल मिलेंगे, जिनके उत्तर आपको 20 से 30 शब्दों में देने होते हैं। इसमें भी 10 प्रश्न होंगे और आपको केवल और केवल 5 प्रश्नों के उत्तर ही लिखने हैं।

 

Q no  6 में भी आपको आपकी किताब से ही दीर्घ उत्तरीय प्रश्न मिलेंगे,इसमें केवल 2 प्रश्न होंगे, जिनमें से किसी एक प्रश्न का उत्तर आपको लिखना है। और उत्तर लिखने की शब्द सीमा 100 होनी चाहिए।

 

नीचे दिए गए टेबल से इम प्रश्नों के इस जंजाल को अच्छे से समझ सकते हैं, कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में कितने सवाल आएंगे और आपको कितने सवालों के जवाब देना है।

प्रश्न के प्रकार

 

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

ऑब्जेक्टिव

100

50

गद्यांश लेखन

प्रश्न संख्या

 

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

Question no – 1

2

1

Question no – 2

2

1

निबंध लेखन

Question no- 3

5

1

आवेदन लेखन

Question no- 4

2

1

किताब से प्रश्न

Question no- 5

10

5

20-30 words

किताब से प्रश्न

व्याख्या | चित्रण | कवी – परिचय

Question no – 6

2

1

See also  Bihar Board 2023 Inter Exam prepration के परीक्षा हॉल में अंदर जाने से पहले यह जरूरी काम जरूर पूरे कर लेना।

 

तो आज के पोस्ट में आपने जाना कि,बिहार बोर्ड में हिंदी का पेपर किस तरीके से आता है, और हिंदी में किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, और हिंदी के क्वेश्चन पेपर का पैटर्न क्या होता है। आशा है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर करें, और हमारी यूट्यूब चैनल को तो जरूर सब्सक्राइब कर लें। और ऐसे ही मेहनत और मन लगाकर पढ़े और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें।

धन्यवाद

एक बार फिर से आपको आपकी परीक्षा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: