बिहार बोर्ड क्लास 10 इंग्लिश की तैयारी कैसे करें | बिहार बोर्ड क्लास 10 में इग्लिश का पेपर कैसा होता है | इस तरह से करे इंग्लिश की तैयारी

बिहार बोर्ड की परीक्षा में सभी 6 विषयों में से अंग्रेजी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। हालांकि मूल्यांकन के समय अंग्रेजी के अंक नहीं जोड़े जाते हैं, पर फिर भी स्टूडेंट का इस विषय में पास होना अनिवार्य है। लगभग 95% स्टूडेंट्स इंग्लिश बिल्कुल नहीं पढ़ते और परीक्षा के वक्त इंग्लिश उनके लिए दिक्कत बन जाता है। तो आज इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि बिहार बोर्ड के लिए इंग्लिश की तैयारी कैसे करें, या बिहार बोर्ड में इंग्लिश के कैसे प्रश्न आते हैं। तो आपसे आग्रह है कि इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिसमें कि आपको बताया गया है की, बिहार बोर्ड की इंग्लिश की परीक्षा में कितने ऑब्जेक्टिव आते हैं, या बिहार बोर्ड की इंग्लिश की परीक्षा में कितने सब्जेक्टिव आते हैं, या बिहार बोर्ड के इंग्लिश का पेपर कैसा होता है। यह सारी जानकारी आपको बिहार बोर्ड के लिए इंग्लिश की तैयारी करने में बहुत मदद करेंगे, और आप यह समझ पाएंगे कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में अगर इंग्लिश की परीक्षा में अच्छे मार्क्स चाहिए तो आपको कैसे पढ़ना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं।

सबसे पहले तो इंग्लिश का सिलेबस समझिए

एग्जाम के लिए इंग्लिश का जो सिलेबस है वह बहुत ही आसान कर दिया गया है। इंग्लिश की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें से 50 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, और 50 अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न। सब्जेक्टिव प्रश्नों में से 30% सवाल ग्रामर से और 20% सवाल आपकी किताब से पूछे जाते हैं। कई बार कई विद्यार्थी सिर्फ अपनी किताब के क्वेश्चन आंसर को याद करते हैं, और ग्रामर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण परीक्षा केंद्र पर उन्हें समस्या होती है। तो आइए विस्तार से समझते हैं बिहार बोर्ड के लिए इंग्लिश का सिलेबस।

See also  बिहार बोर्ड में हिंदी विषय मे कैसे प्रश्न आते है और कैसे तैयारी की जाये की परीक्षा में बेहतर अंक ला सकें - पढिये पूरा पोस्ट

 

बिहार बोर्ड के लिए इंग्लिश का सिलेबस।

बिहार बोर्ड के इंग्लिश का सिलेबस क्वेश्चन पेपर 2 सेक्शन में बँटा रहता है। सेक्शन A और सेक्शन B

Section A में 100 ऑब्जेक्टिव रहते हैं जिनमें से आपको सिर्फ और सिर्फ 50 ऑब्जेक्टिव ही बनाने होते हैं। यदि आप इन से ज्यादा बनाते हैं तो भी आपके शुरुआत के 50ऑब्जेक्टिव का ही मूल्यांकन किया जाता है। 50 ऑब्जेक्टिव में से 30% सवाल ग्रामर के और 20% सवाल आप की टेक्स्ट बुक से होंगे। अब बात आती है Section B की।

Section B में 11 क्वेश्चन आपको बनाने होते हैं, इसलिए आपके क्वेश्चन पेपर में 22 क्वेश्चन रहेंगे,  जिनमें से आपको 11 प्रश्नों का ही उत्तर लिखना होता है। लेकिन क्वेश्चन की Numbering जो है, वह एक से लेकर 11 तक ही रहेगी। अर्थात हर प्रश्न में आपको दो प्रश्न रहेंगे, जिनमें से आपको सिर्फ और सिर्फ एक ही प्रश्न का जबाब लिखना है।

जैसे,

 

Q no – 1 में आपको दो पैसेज दिए रहेंगे, जिनमें से आप को एक पैसेज पढ़कर उसके क्वेश्चन का जवाब देना है। इसी तरीके से,

 

Q no – 2 में भी दो पैसेज रहेंगे, इनमें से आपको केवल एक पैसेज पढ़कर उसके क्वेश्चन का आंसर देना है। इसी तरीके से,

 

Q no – 3 में दो Poem रहेंगे जिन में से किसी एक Poem को पढ़कर आप उसके क्वेश्चन का आंसर दे सकते हैं।

 

Q no – 4 में दिया रहेगा Answer any five of the following questions, अर्थात दिए गए सवालों में से किसी पांच का जवाब दे। आपको बता दे कि इस प्रश्न में आपको 10 प्रश्नों में से पांच प्रश्न करने हैं।

See also  इंटर परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज जारी होगा | inter result 2022 check

 

Q no – 5 में आपको दिया रहेगा Write a Paragraph of any of the following। तो पांचवे नंबर प्रश्न में आपको पैराग्राफ राइटिंग करनी है, जिसमें आपको पांच विषय दिए रहेंगे, और किसी एक विषय पर आपको 60 से 70शब्दों में एक पैराग्राफ लिखना होता है। इसके बाद,

 

Q no – 6 से लेकर 11तक छ: प्रश्न रहेंगे, इनमें से केवल आपको तीन प्रश्नों के उत्तर लिखने है। इन प्रश्नों में मुख्य रूप से नोटिस या किसी तरह का रिपोर्ट या किसी तरह का एप्लीकेशन या लेटर राइटिंग होता है।

निचे दिए गये टेबल से आप प्रश्नों के इस जाल को अच्छे से समझ सकते है, की कितने सवाल होंगे और आपको कितने सवालो के जबाब देने है –

 

प्रश्न के प्रकार

 

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

ऑब्जेक्टिव

100

50

पैसेज राइटिंग

प्रश्न संख्या

 

कितने सवाल होंगे

कितने के उत्तर देने है

Question no – 1

2

1

Question no – 2

2

1

पोएम राइटिंग

Question no- 3

2

1

क्वेश्चन ( From Textbook)

Question no- 4

10

5

पैराग्राफ राइटिंग

Question no- 5

5 – 6

1

60-70 words

Notice | Report | Speech

Letter | Application | Message

Question no –

6 to 11

6

3

 

तो आज की पोस्ट में आपने जाना की बिहार बोर्ड में इंग्लिश का पेपर किस तरीके से आता है, और किस तरह के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। और बिहार बोर्ड में इंग्लिश के क्वेश्चन का पैटर्न कैसा होता है, तो उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों में व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर करें, और हमारी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। और ऐसे ही मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने मां-बाप का नाम रोशन करें, धन्यवाद।

See also  मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट कब तक आने की संभावना है ? | Matrik tatha Inter Pariksha 2023 Result Kab Aayega

 

एक बार फिर से आपको आपकी परीक्षा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: